बहुआ। पुलिस का लोगो लगाकर घूमने वाले बोलेरो सवार ने गांव में हूटर बजाकर धमाचौकड़ी मचाई। ग्रामीणों के विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी किसान योगेंद्र उर्फ दीपू पटेल ने बताया कि उसका गांव में रोड पर घर है। घर में शुक्रवार शाम को श्राद्ध चल रहा था। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। गांव का रहने वाला अंकित पटेल उर्फ गांजा पटेल बोलेरो में पुलिस का लोगो लगाकर घूमता है।
वह दरवाजे से कई बार हूटर बजाकर निकला। तेज रफ्तार में बोलेरो निकालने से हादसा होने की संभावना पर उसने मना किया। इस पर अभद्रता करने लगा। दोबारा शिवा साहू की दुकान पर अंकित पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। समझाने पर मारपीट की। प्रभारी थानाध्यक्ष शशिभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।