फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चक्की संचालक के हत्यारोपी के भाई पर धमकी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीसीटीवी कैमरे नहीं हटाने के विवाद में चक्की संचालक की डंडे से पीटकर हत्या के मामले में आरोपी के भाई ने पीड़ित परिवार को मुकदमे में सुलह की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव निवासी कालीशंकर उत्तम चक्की संचालक थे। उन्होंने घर और चक्की में अराजक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। गांव के ही इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंशू अवस्थी ने कालीशंकर से कैमरे हटाने की बात कही थी।



कैमरे नहीं हटाने पर अंशू ने 26 जून की रात कालीशंकर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पौत्री नैंसी ने पुलिस को बताया कि बाबा की हत्या के बाद से अंशू जेल में है।
विज्ञापन


आरोप है कि अंशू का भाई देवेश मुकदमे में सुलह नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी के भाई देवेश के खिलाफ धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें