फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Wed, 26 Aug 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार रोड में घर के अंदर मंगलवार को एक युवक का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद हुआ। कमरे की दीवार पर जमीन के बटवारे के विवाद की बात भी लिखी है।
विज्ञापन


मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। वहीं, शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। चोटों के निशानों से घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार रेल बाजार इलाका निवासी स्वर्गीय कंचन लाल का 40 वर्षीय पुत्र उमेश मौर्या शराब का लती था। इस वजह से उसका पत्नी मायावती से अक्सर विवाद होता रहता था। काफी दिन से मायावती अपनी आठ साल की बेटी वर्षा के साथ मायके नज्जू का पुरवा थाना सिराथू कौशांबी में रह रही है।

उसका घर बहुत कम ही आना होता है। घर से मंगलवार को लाश की बदबू आने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उमेश का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज इजहार अहमद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। कमरे में तख्त के ऊपर कुर्सी पड़ी थी और उमेश का शव पंखे से लटक रहा था। कमरे में भीषण दुर्गंध फैली थी। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि घटना करीब तीन से चार दिन पहले की है। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।

कमरे की दीवार पर लिखा था कि वह अपनी पत्नी और बेटी को बहुत चाहता है। उसके परिवार में करीब नौ बीघा जमीन है। इसके बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। इससे मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें