फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन दिन से लापता वृद्ध का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। थाना चांदपुर के मकरंदपुर मोड़ के पास तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने वृद्ध की जेब में पड़े आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जाहिर की है। बुजुर्ग शुक्रवार को सजेती निवासी भतीजी के यहां से घर वापस आने के लिए निकला था।
विज्ञापन


थाना जाफरगंज के उड़ंगापुर मजरे हसनपुर देवरी निवासी भगवान दीन (78) 16 मई को कानपुर नगर के सजेती थाने के भटपुरवा से भतीजी छेददी के यहां से वापस आ रहा था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन सभी जगह खोजबीन कर रहे थे। सोमवार सुबह लगभग दस बजे मजदूरों ने थाना चांदपुर के मकरंदपुर मोड़ के पास एक पेड़ के नीचे शव देखा। पुलिस ने वृद्ध की जेब से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया। परिजन भाई गुलाब और इकलौते बेटे ने अंदेशा जताया कि तीन दिन पूर्व भटपुरवा से ई रिक्शा में बैठ कर गांव के लिए आए थे। गांव के लिए पैदल चलने पर लू लगने से मौत हो गई हो। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


..................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें