फाइल फोटो-15-जगतपाल पासवान। स्रोत: परिजन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के जहानपुर मजरे चक कोर्रा सादात गांव में चार दिन से लापता ग्रामीण का शव रविवार सुबह जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को नीचे उतारा।
गांव निवासी जगतपाल पासवान (45) 25 जून को घर से निकले थे जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजन ने काफी तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह बेटी रागिनी जंगल गई थी। यहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुकने पर उसकी नजर शव पर पड़ी। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार शव से दुर्गंध आ रही थी। इससे अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। पत्नी शकुंतला जहानपुर प्राथमिक स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी में सहायिका हैं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन के मुताबिक ग्रामीण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
फाइल फोटो-15-जगतपाल पासवान। स्रोत: परिजन