फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ससुराल से लौट रहे शिक्षक का पेड़ के नीचे मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो-22-दिनेश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज। गर्भवती पत्नी का इलाज कराने के बाद ससुराल से घर लौट रहे शिक्षक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में ससुरालियों से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी दिनेश लोधी (35) एक विद्यालय में शिक्षक था। उसकी शादी जलालपुर इटौली के कैलाश लोधी की पुत्री गुड़िया के साथ हुई थी। इन दिनों गुड़िया गर्भवती है और मायके में रह रही है। पत्नी का इलाज कराने के लिए बृहस्पतिवार को दिनेश ससुराल गया था।
सात मील में डॉक्टर को दिखाने के बाद शाम को पत्नी को ससुराल में छोड़कर गांव जाने के लिए निकला था। वह घर नहीं पहुंचा। सुबह से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। जलालपुर इटौली गांव के करीब 500 मीटर दूर शुक्रवार दोपहर रोड किनारे दिनेश की बाइक खड़ी देखी गई।
विज्ञापन

तलाश के दौरान बाइक से करीब 100 मीटर दूर खलिहान में महुआ के पेड़ के नीचे दिनेश का शव पड़ा। दिनेश के पिता शत्रुघन ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हालात साफ होंगे।

फाइल फोटो-22-दिनेश। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें