फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ पर राजमिस्त्री का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
फाइल फोटो-03-अभिमन्यु उर्फ रंगबाज। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात राजमिस्त्री का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने एक दिन पहले बेटी को पीटा था। पिटाई के बाद पत्नी व बेटी मायके चले गए थे। घटना की जानकारी पर बृहस्पतिवार को पत्नी व बेटी पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव निवासी अभिमन्यु उर्फ रंगबाज पासवान (40) राजमिस्त्री था। वह शराब पीने का लती था। किसी बात पर बुधवार को बड़ी बेटी मनीषा देवी को पीटा था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर गंभरी गांव से मामा मनोज पहुंचे। मामा ने भांजी के इलाज के बाद गाजीपुर थाने में मौखिक शिकायत की थी। पुलिस ने फोन कर उसे थाने बुलाया था।
पत्नी ममता देवी व पुत्री मनीषा गंभरी चले गए थे। इधर, घर के पीछे बाग में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से अभिमन्यु रात को लटक गया। पड़ोस में रहने वाले भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। ममता ने बताया कि पति शराब का लती था। वह नशे में अक्सर परिवार व अन्य लोगों से गाली-गलौज कर मारपीट करता था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नशे के चलते ही आत्महत्या की है। उसके खिलाफ थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो-03-अभिमन्यु उर्फ रंगबाज। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें