फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में फंदे से मजदूर का शव लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-08-ठाकुरदीन लोधी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हसवा। मजदूर का शव रविवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। मां ने पुलिस को गांव के एक युवक से बेटे का विवाद होना बताया है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस ने विवाद की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी (बिलंदा) गांव निवासी ठाकुरदीन लोधी (32) मुंबई में मजदूरी करता था। वह दो माह पहले घर लौटा था। परिजन ने बताया कि वह शनिवार रात नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद कमरे में जाकर सो गया।
परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। बहन पूनम रविवार सुबह कमरे में पहुंची। उसने भाई को पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। मां सियादुलारी ने गांव के एक युवक पर बेटे से गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मां, गांव के एक युवक पर आरोप लगा रही है। आरोपी में कितनी सच्चाई है इसकी जांच की जा रही है।

फोटो-08-ठाकुरदीन लोधी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें