फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की फीस जमा करने में नोट बंदी बनी बाधा

Sun, 27 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने कहा कि नोटबंदी का असर आम आदमी में हुआ है। दिनभर बैंक में लाइन लगाने के बाद भी लोगों को रुपये नहीं मिल रहे हैं। पिछले 15 दिनों से लोगों के जेब में रुपया नहीं है। बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने के लिए भी रुपया नहीं है।
विज्ञापन



आईटीआई रोड के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कमेटी की प्रेसवार्ता हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोट की वजह से मजदूरी करने वालों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जो काम करते भी हैं, उनको रुपया नहीं मिलता है। जिले में ही नहीं पूरे देश मेें अव्यवस्था फैली हुई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 28 नवंबर को भारत बंद का आवाहन किया। उनके निर्देश पर जिला बंदी कराई जाएगी। शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि नोट बंद होने से व्यापारी, किसान भी परेशान है। 15 दिन में व्यापारियों का व्यापार 50 फीसदी से कम हो गया है। लेबर खर्च, बिजली बिल भी नहीं निकल रहा है। इस मौके पर राजेंद्र लोधी, श्रवण कुमार गौड़, पीरजादा कासिम, स्वरूपराज सिंह जूली, मनोज घायल, राजन तिवारी, राजीव लोचन निषाद, जगतपाल पासवान, अरुण जायसवाल, अनुपम सिंह रामप्रसाद, शैलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें