फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बाइक, पिता-पुत्र घायल, हंगामा

Sat, 04 Feb 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
बांदा सागर ललौली मार्ग पर खुर्माबाद में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र में खुर्माबाद नगर के पास शुक्रवार सुबह ट्रक का कट लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए। पिता का दाहिना हाथ कट गया। हेलमेट न होने से सिर में भी चोट लगी। उधर, गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर दो घंटे तक हंगामा किया। ललौली पुलिस के भरोसा देने पर लोग हटे और यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन



थाना ललौली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ  राजन सिंह (45) अपने बेटे सिद्धार्थ (13) के साथ बाइक से बिंदकी जा रहे थे। हाईवे पर खुर्माबाद नगर के पास अचानक सामने से ट्रक आ गया। कट लगते ही संतोष बाइक समेत ट्रक के बीच वाले हिस्से में जा घुसे। बेटा भी ट्रक के पहिये से टकराकर घायल हुआ। चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए।


चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस पहुंचने पर एंबुलेंस से पिता-पुत्र को सीएचसी बिंदकी भेजा गया। बिंदकी प्रतिनिधि ने बताया कि संतोष को सिर में भी काफी चोट लगी थी। बेटा भी घायल था। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों से कहकर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ ललौली श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर यातायात बहाल करा लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक मालिक को फोन कर चालक समेत थाने आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें