फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोशल मीडिया पर महाठगी का आरोपी रातभर सक्रिय रहा, पुलिस भी देखती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी के नाम पर ठगी का वांछित आरोपी सुमित सिंह सोमवार रात एक वॉट्सएप ग्रुप में सक्रिय रहा। उसने वीडियो डालकर देर रात तक लोगों की पोस्ट पर टिप्पणी की। इस समूह में क्षेत्र के सिपाही से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी तक जुड़े हैं।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुमित सिंह के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 30 जुलाई को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में थरियांव और मलवां थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस पर दुष्कर्म और ठगी समेत पांच-छह अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। लाखों रुपये की ठगी के मामलों में वह वांछित है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। सुमित के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट वायरल हुई थीं। थरियांव प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें