बकेवर थाना परिसर में टायर खुला खड़ा ट्रक ।
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर(फतेहपुर)। थाने के बाहर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को शुक्रवार सुबह ईंटों के सहारे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चर्चा रही कि थाने की सुपुर्दगी में खड़े वाहन से चोरी की वारदात की गई। वहीं, मालखाना इंचार्ज टायर खुद के पास होने का दावा कर रहे हैं।
बकेवर थाने की बाउंड्री के पास क्षतिग्रस्त ट्रक कई महीने से खड़ा है। उस ट्रक के चार टायर गायब हुए हैं। टायरों की जगह ईंट के सहारे ट्रक को छोड़ा गया है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया ट्रक के टायर मालखाना इंचार्ज अजय पांडेय के पास रखे हैं। किसी ने टायरों को खोलने की कोशिश की थी तभी खुलवाए गए हैं।