फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दरोगा समेत दस घायल

Sat, 03 Nov 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को एक दरोगा समेत दस लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

इलाहाबाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाल गोपालनगर निवासी रामआसरे त्रिपाठी  अपने एसआई बेटे आशुतोष त्रिपाठी के साथ कार से महोबा जा रहे थे। ललौली थाने के खटौली गांव के पास सामने से ट्रक उल्टी दिशा में आ गया। ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में एसआई को चोट लगी। उनके पिता को सीने में चोट लगी है। एसआई ने बताया कि उनकी पहली तैनाती महोबा में हुई है। वह ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। इधर, शहर के पुलिस लाइन में तैनात भानू प्रताप कांस्टेबल बाइक से गिरकर घायल हुए। यह हेलमेट लगाए थे। मलवां थाना क्षेत्र के मीरमऊ की रहने वाली विमला पति छेदा सिंह को लेकर इलाज कराने पड़ोसी श्रीराम के साथ बाइक से आ रही थीं। शहर के शनि मंदिर के पास कार की टक्कर से तीनों घायल हुए। चालक हेलमेट पहने था। थरियांव थाने के पश्चिमी बाईपास धर्मदासपुर मोड़ पर बोलेरो के सामने साड़ आ गया। उसके बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो खंती में पलट गई। हादसे में खागा नौबस्ता निवासी अश्वनी कुमार एडवोकेट, रंजना त्रिपाठी, सान्या त्रिपाठी मामूली रूप से जख्मी हुए।  
विज्ञापन

जहानाबाद हाईवे के केवटरा के पास डीसीएम और ट्रक में भिड़ंत हो गई। डीसीएम के चालक खलासी घायल हुए। घटना से मुगलमार्ग हाईवे पर दो घंटे जाम लगने से यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। औंग थाने के छिवली नदी कानुपर सीमा में टूरिस्ट बस का पहिया निकला गया। पहिया नदी में गिरा। बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर टिक गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। बस दिल्ली से बनारस जा रही थी। इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें