फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा, छात्र की मौत

Thu, 29 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो में दबकर इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि कई लोग चुटहिल हो गए। बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र से सवारियां भरकर एक टेंपो शहर की ओर आ रहा था। लोधीगंज इलाके में हाइवे की ओर जा रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

टेंपो में सवार अश्वनी कुमार मौर्या (17) पुत्र रामनरेश निवासी फरीदपुर उसरैना थाना थरियांव टेंपो के नीचे दब गया। हादसा होता देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


टेंपो सवार आधा दर्जन लोग भी चुटहिल हो गए। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सरला देवी इंटर कालेज थरियांव में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह सुबह घरवालों को बिना बताये ही निकल गया था। वह क्या करने शहर जा रहा था, इसकी भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें