सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में सवारियों
से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो में दबकर इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि कई
लोग चुटहिल हो गए। बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थरियांव थाना
क्षेत्र से सवारियां भरकर एक टेंपो शहर की ओर आ रहा था। लोधीगंज इलाके में
हाइवे की ओर जा रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित
होकर पलट गया।
टेंपो में सवार अश्वनी कुमार मौर्या (17) पुत्र
रामनरेश निवासी फरीदपुर उसरैना थाना थरियांव टेंपो के नीचे दब गया। हादसा
होता देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोर को बाहर
निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टेंपो
सवार आधा दर्जन लोग भी चुटहिल हो गए। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों
में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सरला देवी इंटर
कालेज थरियांव में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह सुबह घरवालों को बिना बताये
ही निकल गया था। वह क्या करने शहर जा रहा था, इसकी भी जानकारी नहीं है।
पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।