पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद किसान के गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी रघुराज (55) अपने किसान क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने सुकेती गांव स्थित बैंक गए थे। किसी कारण बैंक से रुपये नहीं मिले। इसके बाद वह रिश्तेदार से मिलने चले गए। वहां से देर शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में दरौली गांव के पास गाजीपुर की ओर सवारियां लेकर जा रहे टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। टेंपो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी रेफर होने पर कानपुर ले जाते समय रामादेवी चौराहे के पास मौत हो गई। भाई राम सजीवन ने बताया कि वे लोग शव को लेकर वापस आ गए। भाई के पांच बेटे और एक बेटी हैं। भाभी सूरजकली की एक साल पहले सियार के काटने से मौत हो गई थी। बच्चों पर से अब माता-पिता दोनों का साया छिन गया।