बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा से बिंदकी आ
रहे टेंपो को नहर पुल के पास एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो खड्ड
में जा गिरी। जिससे चित्रकूट दर्शन करने जा रहे नौ लोग घायल हो गए। घायलों
को राहगीरों ने सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। चार की हालत नाजुक होने पर
डाक्टरों ने फतेहपुर रेफर कर दिया।
रविवार को गांव काजीखेड़ा के बारह
ग्रामीण टेंपो से चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। टेंपो जब खजुहारोड
नहर पुल के पास पहुंचा तो बिंदकी सेे जहानाबाद जा रही पिकअप ने जोरदार
टक्कर मार दी।
टक्कर इतना जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर मुगलरोड
हाईवे के पास खड्ड में जाकर पलट गया। हादसे में रामआसरे की पत्नी
रामदुलारी, बेटा ज्ञानेंद्र, बहू रेखादेवी, नंद किशोर का बेटा पप्पू,
राजाराम का बेटा रामप्रसाद , विजयपाल की पुत्री सुमन, हरि प्रसाद की पत्नी
रामदेवी, विमलेश की पुत्री निधी, राम किशोर की पत्नी जनक दुलारी घायल हो
गए।
सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने रामदुलारी,
रेखा देवी, राम प्रसाद, सुमन की हालच नाजुक देखकर फतेहपुर के लिए रेफर कर
दिया।