फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की सजगता से बच गई मंदिर में चोरी

Fri, 01 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
उखड़े पड़े दरवाजे और गिरी पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग थाना क्षेत्र के प्राचीन मंदिर में चार दरवाजे उखाड़कर अंदर घुसे चोर जब लाखों के जेवरात पार करने के लिए अलमारी तोड़ रहे थे, तभी पुजारी की नींद खुल गई। टार्च जलाते ही चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन



थाने से एक किलोमीटर दूर जीटी रोड किनारे स्थित गांव गोधरौली में प्राचीन नित्य साकेत बिहारी ठाकुरजी का मंदिर है। मंदिर में ठाकुरजी के श्रृंगार के लिए लाखों रुपये के जेवरात मौजूद रहते हैं। मंदिर की देखरेख मुख्य पुजारी प्रकाश शरण व गांव के ही कृष्ण कुमार शुक्ल रहते हैं।


बुधवार रात दोनों लोग मंदिर की छत पर सोए थे। चोर छत के रास्ते से मंदिर के अंदर घुस गए, यहां लगे चार दरवाजों को उखाड़ डाला और जेवरात वाली अलमारी तक पहुंच गए। अलमारी के लाकर को खोलने में जब चोर सफल नहीं हुए तो वह अलमारी तोड़ने लगे। इस खटपट में पुजारी की नींद खुल गई।
विज्ञापन



टार्च जलाकर पुजारी और उसके सहयोगी ने शोर मचाया। इस पर चोर कूदते-फांदते भाग निकले और लाखों के जेवरात चोरी जाने से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी का प्रयास करने वाले चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मंदिर पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें