नहर कटने से खेतों में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा नहर में बीती रात खांदी कटने से सैकड़ों बीघे खेत जलमग्न हो गए। इस वजह से दर्जनों किसानों को क्षति उठानी पड़ी। आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि पटरियों की मरम्मत में धांधली होने पर ही खांदी कटती है।
कल्यानपुर थाना के गांव गोगौली के पास रामगंगा नहर की खांदी बुधवार रात कट र्गई। सैकड़ों बीघा खेत पानी से लबालब हो गए। ज्यादातर खेत खाली होने से किसानों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कुछ हिस्से, जिसमें जानवरों का हरा चारा व मूंग-उड़द लगे थे, उन्हीं किसानों का नुकसान हुआ। किसान पवन मिश्रा, कल्लू सिंह चौहान, राम भवन सिंह, मुसई राठौर, मोहर पासवान, प्रभू ने नहर विभाग के अधिकारियों को निशाना बनाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही से साल में कई बार नहरों की खांदी कट जाती है।