फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मारपीट और पथराव से मंदिर का खंभा क्षतिग्रस्त, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कोरवल मजरे धौरहरा गांव में रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। विवाद के दौरान मंदिर का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। चर्चा है खंभे से ही ईंट उखाड़कर एक दूसरे पर फेंके। इससे एक पक्ष ने मंदिर में तोड़फोड़ करने की पुलिस को खबर दी। पुलिस की जांच में मामला दो पक्ष के विवाद का निकला।
विज्ञापन

कोरवल गांव के वीरेंद्र निषाद ने 112 नंबर पर सूचना दी कि करीब 24 लोग घर के सामने बने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र के भाई विवेक ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले लड़की से मोबाइल पर बातकर उसे परेशान करता है।
लड़की का रिश्ता विवेक के एक रिश्तेदार के घर में तय हो चुका है। इसी विवाद पर लड़की पक्ष कोरवल गांव पहुंचा। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। कोरवल गांव के वीरेंद्र और विवेक को पकड़ा गया है। पुलिस को गैर समुदाय के लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें