फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने में किशोर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लाइड रिपोर्ट आने पर बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खखरेरू। सामूहिक दुष्कर्म से आहत छात्रा के जान देने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए किशोर को जेल भेज दिया है। आरोपी किशोर की उम्र पुलिस 17 साल बता रही है। पुलिस स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा को चार जुलाई की रात खखरेरू का किशोर दोस्तों के साथ अगवा कर गांव से करीब चार किलोमीटर दूर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग निकले थे। इससे आहत छात्रा ने पांच जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने नामजद किशोर को जेल भेजा है। वह इंटर का छात्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें