फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदे युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर सोमवार शाम गहराई में चले जाने से डूब गया। गोताखोरों की करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी सच्चिदानंद द्विवेदी का बेटा अनमोल (16) गंगानगर के विवेक सोनी, कल्लू सोनी, अभिषेक दिवाकर के साथ शाम को ओमघाट नहाने पहुंचा था।
चारों नदी में उछल कूद कर रहे थे। नदी में गहराई की सीमा के लिए चेन बंधी है। इसी दौरान अनमोल नदी में छलांग लगाकर चेन को पार कर गया। गहराई में चले जाने से डूब गया। वह कुछ सेकेंड बाद नहीं दिखा तो साथियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

भिटौरा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खोजबीन में गोताखोर लगाए। उन्होंने एक घंटे बाद उसे निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें