फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिट्टी का टीला ढहने से किशोरी की मौत, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो-36-चांदनी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बिंदकी। मिट्टी खोदाई के दौरान अचानक टीला भरभराकर ढह गया। इसमें दबकर 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। महिला समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के खजुहा के समीप शुक्रवार को खजुहा निवासी महिलाएं घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने अमौली तिराहे के पास गईं थीं। टीले में मिट्टी की खोदाई करते समय टीला भरभराकर ढह गया।
हादसे में स्व. मनान अली के बेटी चांदनी (13), बड़ी बहन मुस्कान (16), गुड़िया देवी (35) पत्नी सुरेंद्र पाल, शिवानी (15) पुत्री सुरेंद्र पाल और मोना (19) पुत्री रोहन पाल मलबा में दब गईं। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चांदनी की मौत हो चुकी थी। घायल मुस्कान, शिवानी, गुड़िया देवी और मोना को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फाइल फोटो-36-चांदनी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें