फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेमी ने साथ रखने से किया इन्कार, किशोरी ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनपुर। प्रेमी ने साथ रखने से इंकार किया तो किशोरी ने बुधवार को जहर खा लिया। आत्महत्या की कोशिश से पहले किशोरी ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने युवक पर तीन साल से शारीरिक शोषण किए जाने और अब साथ रखने से इंकार करने की बात लिखी है। साथ ही लिखा कि वह दोनों घर में शादी भी कर चुके हैं। जिसके वीडियो व फोटो भी मौजूद हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में तीन साल पहले कक्षा आठ में पढ़ती रही है। स्कूल में पड़ोसी गांव का सूरज शिक्षक था। सूरज ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

सूरज अक्सर पढ़ाई के बहाने से किशोरी को अपने घर बुलाता रहा। जहां किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय बाद घर में किशोरी की मांग भरकर सूरज ने शादी कर ली। इसका वीडियो और फोटो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इधर, युवक ने गांव के दोस्त को फोटो दिखाई। इसका पता किशोरी के घरवालों व स्कूल प्रशासन को चल गया। स्कूल प्रशासन ने सूरज को नौकरी से निकाल दिया।
इसके बाद सूरज बाहर चला गया। किशोरी से मोबाइल पर सूरज बातचीत करता रहा। कुछ माह पहले सूरज गांव लौटा। किशोरी व उसके परिवार ने सामाजिक बदनामी का हवाला देकर शादी का प्रस्ताव सूरज व उसके घरवालों के सामने रखा। इस मामले को लेकर 26 अप्रैल से गहमा गहमी का माहौल हो गया। पुलिस ने पक्षों की पंचायत भी कराई।
विज्ञापन

फोन पर मंगलवार शाम सूरज ने शादी से किशोरी को इंकार कर दिया। क्षुब्ध होकर किशोरी ने बुधवार सुबह जहर खा लिया। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि किशोरी सूरज के साथ रहना चाहती है। उसे सूरज और उसके परिवार के लोग नहीं रखना चाहते हैं। सुसाइड नोट में यही बात किशोरी ने लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें