बकेवर। देर रात थाना बकेवर क्षेत्र के मधवापुर गांव में घर का बिजली कनेक्शन काट कर चोरों ने घर में रखे डेढ़ लाख नगदी व जेवरात सहित लगभग तीन लाख का सामान पार कर दिया। सुबह उठने पर घटना की जानकारी होने पर तहरीर थाना बकेवर को दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात थाना बकेवर क्षेत्र के गांव मधवापुर में धर्मेंद्र यादव के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काटा और फिर घर में रखे डेढ़ लाख नगदी व जेवरात समेत तीन लाख का सामान चुराकर रफू चक्कर हो गए। सुबह जब परिजन जगे तो देखा कि सभी सामान बिखरा पड़ा था और नगदी व जेवरात गायब हैं तो उनके होश उड़ गए। गृह स्वामी धर्मेद्र यादव ने थाना बकेवर आकर चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मौके का जायजा लेकर खोजबीन शुरू कर दी गई है।