फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बस ने किशोर को कुचला, परिजन ने दो घंटे जाम की सड़क

विज्ञापन
फोटो-20-घटना स्थल पर लगा जाम व मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में बांदा-सागर रोड स्थित एक कॉलेज के सामने सोमवार को रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

केवई गांव निवासी जयकरन का पुत्र सुजीत मौर्या (14) सोमवार को साइकिल से घरेलू सामान लेने चौराहे आया था। तभी एक कॉलेज के सामने से फतेहपुर से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर घायल सुजीत को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि समय पर उपचार मिल जाता तो शायद सुजीत की जान बच सकती थी। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। सदर सीओ दुर्गेश दीप पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने परिजन और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

किशोर के पिता जयकरन दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि रोडवेज बस और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

फोटो-20-घटना स्थल पर लगा जाम व मौजूद ग्रामीण। संवाद

फोटो-20-घटना स्थल पर लगा जाम व मौजूद ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें