फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन दिन से लापता युवक का शव घर के सामने तालाब में मिला

विज्ञापन
फाइल फोटो-01-जीतू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित जोधा सिंह नगर में सोमवार सुबह घर के सामने तालाब में युवक का शव उतराता मिला। युवक शनिवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जोधा सिंह नगर निवासी जीतू (33) शनिवार दोपहर करीब दो बजे भाई नरेंद्र के घर खाना खाने के बाद बाहर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सोमवार सुबह तालाब किनारे कूड़ा डालने गई महिलाओं ने पानी में शव उतराता देखा। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर शव बाहर निकाला।
पुलिस ने शिनाख्त जीतू के रूप में कराई। जीतू के भाई सुरेश ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो-01-जीतू। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें