फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी बीजेपी नेता की तलाश में प्रयागराज में टीमें पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म व सामूहिक छेड़खानी के मामले में फरार एक लाख के इनामी बबलू सिंह की तलाश में टीमों ने प्रयागराज में डेरा डाला है। वह नौ दिन से फरार है। आरोपी हाईकोर्ट में राहत पाने के लिए पहुंचा है। इधर, दोबारा जिला अदालत में आत्मसमर्पण की प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन




खागा कोतवाली क्षेत्र में मंगेतर के साथ 24 अप्रैल को घूमने गई युवती के साथ दुष्कर्म व सामूहिक छेड़खानी की घटना हुई थी। वारदात के बाद गढ़ी निवासी आरोपी बबलू सिंह फरार है। उस पर पुलिस की ओर से एक लाख इनाम रखा गया है। उसकी तलाश में एसटीएफ व जिला पुलिस की टीमें लगी हैं।



इधर, पुलिस को चकमा देने के लिए जिला कोर्ट में भी बबलू सिंह ने अर्जी डाली थी। कोर्ट में सोमवार को आने की उम्मीद थी। वह हाजिर नहीं हुआ। हाईकोर्ट प्रयागराज में बबलू सिंह ने अर्जी डाली है। अर्जी में अपील की है कि वह निर्दोष है। उसे गलत फंसाया गया है। इसका पता लगने के बाद टीमें प्रयागराज के लिए रवाना हुई हैं। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी ने दोबारा जिला अदालत में आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र दिया है। हाईकोर्ट में प्राथमिकी के विरुद्ध अपील की गई है। जिसका पुलिस जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें