फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गैर जिलों से आए 383 शिक्षकों ने ली ज्वाइनिंग

विज्ञापन
गांधी विद्यालय में अभिलेख जमा करते गैर जनपदों से आए शिक्षक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अंतर जनपदीय तबादले पर आए 383 शिक्षकों ने पहले दिन पदभार ग्रहण किया। गुरुवार सुबह पुरानी तहसील में इन शिक्षकों के अभिलेख जमा किए गए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में 487 शिक्षकों को आना हैं। इनमें 383 शिक्षकों ने गुरुवार को अपने मूल शैक्षिक अभिलेख जमा कराके पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

इनमें 319 प्राथमिक स्कूलों और 64 उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तबादला सूची में शामिल शिक्षक छह फरवरी तक जिले से रिलीव हो सकते है।
विज्ञापन

नौ फरवरी तक स्थानांतरित होकर आए शिक्षक जिले में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। 10 से 12 फरवरी के बीच शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें