फतेहपुर महोत्सव को लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल
प्रेक्षागृह में फाइनल के लिए बच्चों का ऑडीशन लिया जा रहा है। ऑडीशन के
दौरान वंदे मातरम् ग्रुप डांस में प्रतिभागियों का जलवा देख निर्णायक टीम
भी हतप्रभ रह गई। गुरुवार को भी फाइनल के लिए शेष प्रतिभागियों का ऑडीशन
लिया जाएगा।
पिछले दिनों प्रेक्षागृह में सेमी फाइनल हुआ था जिसमें
फाइनल के लिए 128 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। बुधवार को 67
प्रतिभागियों ने ऑडीशन में हिस्सा लिया।
गुरुवार को शेष 61 प्रतिभागी ऑडीशन देंगे। प्रतिभागी विनीत कुमार ने नागिन के गीत में डांस प्रस्तुत किया जिसे लोग देखते ही रह गए।
इसी
प्रकार होली गीत में ग्र्रुप डांस और वंदे मातरम ग्रुप डांस खूब सराहा
गया। निर्णायक टीम में समाजसेवी अशोक तपस्वी, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता
अहिरवार, सीपीएस प्रधानाचार्या अदिती प्रिया, विवेक श्रीवास्तव ने अंक दिए।
बताया कि शुक्रवार को फाइनल सूची जारी होगी।
अपर उप जिलाधिकारी एके सचान भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।