बिंदकी। नगर पालिका अब हाईटेक हो गई है। पालिका ने अपने बाशिंदों के लिए नई पहल की है। इसके तहत अब किसी भी टैक्स (कर) अदा करने के लिए लोगों को पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
वह अपना कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। पालिका हर व्यक्ति के मोबाइल नंबर और ईमेल पर बकायेदारी का विवरण भेजेगी और विवरण के साथ दिए हुए लिंक के माध्यम से नगरवासी अपने कर का भुगतान कर सकेंगे।
नगर पालिका क्षेत्र 25 वार्डों में बंटा है। इनमें पालिका के घरेलू और व्यवसायिक समेत अलग-अलग मदों से कुल 39 तरह के टैक्स लागू हैं।
पालिका क्षेत्र में कुल 7500 लोग टैक्स देते हैं। पालिका ने टैक्स जमा करने के लिए अब ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है।
लोगों के मोबाइल नंबर और ईमेल के रजिस्ट्रेशन का काम नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। यह काम पूरा होते ही टैक्स की जानकारी लोगों के मोबाइल पर उपलब्ध होने लगेगी।
इससे लोग घर बैठे ही नगर पालिका की वेबसाइट पर सीधे टैक्स जमा कर सकेंगे। पालिका की अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने बताया कि पालिका ने मोबाइल नंबर और ईमेल आई का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है।
नगरवासी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, पंजीकरण निशुल्क है। पंजीकरण होने के बाद से ऑनलाइन टैक्स भुगतान की सुविधा मिलने लगेगी।
नगर पालिका से वसूले जाने वाले टैक्स के रेट
-----------------------------------
क्रम - टैक्स - सालाना वसूली रुपये में
.........................................................................
1--हाउस टैक्स ----- 640905
2- वाटर टैक्स -------- 3304963
3- विज्ञापन/ टावर अधिष्ठान-- 20000
4- दंडी दारी-------------- 1700
5- सभी प्रकार के लाइसेंस शुल्क - 133725
6- दुकानों का किराया-- 452488
7- नजूल टीन शेड - 13373
8- नीलामी विक्रय-- 2000
9- सीवर टैंक/ जेसीबी किराया -370175
10- निविदा शुल्क- 224197
11- फुटपाथ - 446002
12-- टैंकर शुल्क - 31850
13- रोड कटिंग - 84671
14- सुपर विजन -- 37947
15- नकल शुल्क-- 34550
16- दाखिल खारिज-- 759795
17- लाइसेंस नवीनीकरण-- 58180
18-- डोर टू डोर चार्ज- 18760
19-- अतिक्रमण/ जुर्माना- 78850
20- ब्याज-- 159214
21-- प्रतिभूति -- 585297
22- अन्य - 814037
-------------------------------------
कुल टैक्स वसूली-- 8272679- ( 82 लाख 72 हजार 679 रुपये मात्र)
......................................