फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ताले तोड़कर पांच लाख का माल ले उड़े चोर

Thu, 16 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
मुराइनटोला में चोरी के बाद टूटे लॉकर व बिखरा सामान। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शहर के मुराइनटोला इलाके में चोरों ने आठ ताले तोड़कर स्टूडियो संचालक के घर से पांच लाख की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। शादी समारोह से बुधवार तड़के लौटा परिवार घटना देखकर हैरान रह गया। सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। फिं गर एक्सपर्ट टीम ने मौके की जांच की है।
विज्ञापन


स्टूडियो संचालक रमाशंकर सोनी उर्फ आरके सोनी के भतीजे सोनू की मंगलवार शाम बारात कौशांबी जिले के फरीदागंज गई थी। वह भी पत्नी व बच्चों संग गए थे। वहां से भोर में करीब साढ़े चार बजे घर पहुंचे। उन्हें गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर दो कमरों के ताले टूटे मिले। पत्नी की अलमारी, लॉकर व दरवाजा टूट मिला। लॉकर से सारे जेवरात और नकदी चोरी मिली। दूसरे कमरे में बेटी की अलमारी का दरवाजा और लॉकर टूटा मिला। बेटी के सारे जेवरात लॉकर से चोर उड़ा ले गए थे।

आरके सोनी ने तहरीर देकर बताया कि चुनाव में वीडियोग्राफी कराने का टेंडर मिला है। कर्मियों को देने के लिए 70 हजार की नकदी रखी थी। नकदी के अलावा जेवरातों में तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का लॉकेट, एक सोने की चेन, एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की बेसर, दो सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की हाफ पेटी, तीन जोड़ी बिछुवा, चांदी के बर्तन, एक मोबाइल व तमाम कागजात चोर उठा ले गए हैं। कार्यवाहक कोतवाल कैलाश नाथ सिंह ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें