आईटीआई मैदान पर पुरस्कार वितरण समारोह में डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताईक्वांडों बेल्ट प्रमोशन व इंटर नेशनल विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा सदर प्रभारी समीर त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी, सचिव इंद्र कुमार चौहान व समाजसेवी हरिओम रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर बीएन खेरिया के टेस्ट को पार करने वाले प्रथम बैच के 14 प्रशिक्षणार्थियों को यलो बेल्ट दिए गए।
इसी प्रकार द्वितीय बैच के 16 प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। यलो बेल्ट प्रथम बैच में अनुष्का अग्रवाल, मोहम्मद सफी, मोहम्मद सैफी, दिव्यांश चौधरी, दिव्यांश, अवक्ष्या त्रिवेदी, अभिनव कुशवाहा, अनुजा त्रिवेदी, ओम सिंह, सिद्धी विनायक मिश्रा, काब्या मिश्रा, आद्या दीक्षित, आराधना दीक्षित, द्वितीय बैच में महिमा बाजपेयी, खुशी, आयुश मिश्र, शिवानी मिश्र, विनय, गार्गी आदि को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार प्रखर अवस्थी, सुस्मिता दीक्षित, प्रिंस कुमार मौर्य को गोल्ड मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप गर्ग एवं संचालन आईओबी ब्रांच के मैनेजर अरुण कुमार ने की।
इस मौके पर नगरीय विकास समिति के प्रबंधक हाजी मोहम्मद रजा, राजेंद्र साहू, पवन बाजपेयी, सिवानी मिश्र, शरदलता, ऋषि मिश्रा, रश्मि दीक्षित, प्रवीण सिंह, नवनीत मिश्र आदि रहे।