फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टैबलेट नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई में करेगा मदद

विज्ञापन
फोटो-29-टेबलेट के साथ मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। श्री राम मनोहर यादव (पीजी) महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रों को टैबलेट बांटे गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश यादव व विद्यालय के प्रबंधक जगनायक सिंह यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रों को टैबलेट बांटे। उन्होंने कहा, आज के आधुनिक युग में छात्र टैबलेट के जरिये नवीन शिक्षा के साथ ही देश-विदेश की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रबंधक जगनायक सिंह यादव ने कहा, टैबलेट ज्ञान का सागर है और नई टेक्नोलॉजी के तहत यह पढ़ाई में मदद करेगा। छात्राओं ने वंदना गीत, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय के संचालक मंजुल यादव, प्रभारी विजय करन सिंह सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें