फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विज्ञान-गणित महोत्सव में छात्रों का जलवा, नौ ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-28-प्रशस्ति पत्र के साथ विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। बांदा में आयोजित 23वें प्रांतीय गणित, विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लंका रोड बिंदकी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 प्रतिभागियों में से नौ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वंदना सभा में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में सूर्यांश गुप्ता, हर्षित पुरी और सक्षम सिंह की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
कथा कथन प्रतियोगिता में यशस्विनी प्रथम रहीं। आशु भाषण में किशोर वर्ग के अनंत ने द्वितीय और तरुण वर्ग की प्रियंका सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

गणित प्रदर्शनी में अंश पटेल ने अभिनव मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम रहे। गणित प्रयोग में तरुण वर्ग से आन्या गुप्ता अव्वल रहीं। गणित पत्र वाचन में बाल वर्ग से दीक्षा अवस्थी और तरुण वर्ग से काजल सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्र तीन अक्तूबर से लखीमपुर खीरी में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें