फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो प्रधानाध्यापकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। हालांकि अभी तक बीएसए ने कार्रवाई करने की बात तो कही है, लेकिन क्या कार्रवाई होगी, यह स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन


भिटौरा ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा में गुरुवार को अभिभावकों ने स्कूल में ताला बंद कर अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजने का विरोध किया था। इस पर बीएसए ने भटपुरवा स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्याापक साधना सोनी पर ग्रामीणों को भड़काने और बच्चों को लेकर स्कूल न जाने का दोषी पाया है। उधर हसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय छिछनी का सीडीओ ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उपस्थिति कम और हाजिरी रजिस्टर में अधिक छात्र संख्या मिलने पर स्कूल के अभिलेख साथ ले आए थे, लेकिन अभी तक प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई होगी, लेकिन क्या कार्रवाई होगी, इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें