फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.55 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.55 लाख की ठगी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकरी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि बहनोई दुबई में मजदूरी करते हैं। बहनोई के साथ कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर निवासी अशोक कुमार भी काम करता है। छुट्टी पर घर आए अशोक ने उसे भी दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोप है कि वीजा और पासपोर्ट बनवाने के नाम पर अशोक कुमार ने 1.35 लाख रुपये मांगे। मनोज ने फरवरी 2025 से 21 मार्च तक ऑनलाइन और नकद रुपये दिए। इसके बाद अशोक ने यात्रा टिकट और वीजा दिया और 20 हजार रुपये अतिरिक्त ले लिए।
विज्ञापन

मनोज का आरोप है कि अशोक उसे मुंबई एयरपोर्ट लेकर गया और बाहर छोड़कर चला गया। जब वह वीजा और टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि दोनों फर्जी हैं। एक मई को वह पिता रामचरन के साथ अशोक के घर पहुंचा। यहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें