फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक ही जमीन का दो बार एग्रीमेंट कर 15 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। एक ही जमीन का दो बार एग्रीमेंट कर रुपये हड़पने के मामले में जमीन मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि रकम मांगने पर पीड़ित को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि जहानाबाद के द्वारिकापुर जट्ट निवासी राजाराम और उसके भाइयों राजेंद्र, छोटे व धर्मेंद्र से ग्राम मलाकापुर बाहर क्षेत्र की जमीन का सौदा 10 लाख में तय हुआ था। 25 जून 2024 को बिंदकी तहसील में जमीन का एग्रीमेंट कराया गया। इसके एवज में महेंद्र ने चेक और नकद मिलाकर कुल 2.13 लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि पहले एग्रीमेंट के बावजूद राजाराम और अन्य ने 10 फरवरी 2025 को उसी जमीन का एग्रीमेंट नीतू सिंह पत्नी युगराज सिंह के नाम कर दिया और उनसे 15 लाख ले लिए। दावा है कि आरोपियों ने इसी जमीन को बेचने के नाम पर कुछ अन्य लोगों से भी रकम ली है।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि राजाराम ने पहले एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे, जबकि दूसरे एग्रीमेंट में हस्ताक्षर के बजाय अंगूठे का निशान लगाया। बैंक के चेक से भुगतान लेते समय हस्ताक्षर किए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने इसे धोखाधड़ी का आधार बताया। रकम मांगने पर राजाराम के बेटे पंकज ने धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि राजाराम, राजेंद्र, छोटे, धर्मेंद्र और पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें