फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर यातायात परिवर्तित, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी ने यातायात परिवर्तित किया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। एसपी ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नौबस्ता घाट पर जलभराव के कारण मधुकरी आश्रम के सामने वैकल्पिक विसर्जन स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल केवल प्रतिमा और पूजन सामग्री ले जाने के लिए करें, सवारियों को न बैठाएं।
खागा थाना क्षेत्र में 20 और 21 अक्तूबर को सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक दक्षिणपुर-देवीपुर-खागा मार्ग पर पनिहा बाबा चौराहा, खखरेरू होते हुए हरदो और खागा की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

खागा के पूर्वी, पश्चिमी और नौबस्ता बाईपास से कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। खागा से नौबस्ता बाईपास, चौकी चौराहा और प्रेमनगर की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में 20 और 21 अक्तूबर को खागा से नौबस्ता बाईपास, टेकारी चौकी चौराहा और गंगा पुल होते हुए ऊंचाहार-रायबरेली जाने वाले भारी वाहनों पर रोक रहेगी। ऊंचाहार से आने वाले वाहन लालगंज-असनी पुल होकर हुसैनगंज-फतेहपुर आएंगे।
कोतवाली नगर क्षेत्र में भिटौरा बाईपास से भिटौरा घाट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नउवाबाग, जेल रोड, लखनऊ बाईपास और लोधीगंज से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
राधानगर चौराहे से बसों को जयरामनगर, जेल रोड मोड़, नउवाबाग और हाईवे होकर लोधीगंज बस स्टॉप भेजा जाएगा। बांदा-बहुआ से आने वाले भारी वाहन कटका बाईपास से जखनी-कोराई बाईपास होकर हाईवे जाएंगे और राधानगर में प्रवेश नहीं करेंगे।
बिंदकी थाना क्षेत्र में 19 से 21 अक्तूबर तक जनता बाईपास, महरहा बाईपास और सूरज होटल से कस्बे के अंदर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। बांदा से ललौली, जोनिहा और बिंदकी होकर चौडगरा जाने वाले वाहन बाईपास का इस्तेमाल करेंगे।
हुसैनगंज क्षेत्र में सात मील से असनी मार्ग पर चंदीपुर से दभटौरा जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात नौ बजे के बाद ही अनुमति होगी। असोथर और गाजीपुर में सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक असोथर-थरियांव मार्ग पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। गाजीपुर से फतेहपुर की ओर भारी वाहनों को अनुमति नहीं होगी। वैकल्पिक मार्ग गाजीपुर-बहुआ-कटका बाईपास रहेगा।
कल्याणपुर क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर बक्सर मोड़ से गंगा पुल होकर उन्नाव के बक्सर जाने वाले भारी वाहनों पर रोक रहेगी। बांदा-हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन चौडगरा से बाएं मुड़कर कानपुर के रामादेवी और गंगा पुल होकर जाएंगे। कानपुर से बक्सर मोड़ होकर लालगंज-रायबरेली जाने वाले वाहन फतेहपुर-लखनऊ बाईपास और असनी पुल होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें