फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा होने के शक में पोस्टमार्टम से वापस लाया शव

Sat, 23 Jul 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
कचहरी गेट के पास नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटे अरविंद ने बताया कि पिता कमलेश दीक्षित का शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। अचानक वहां कुछ लोगों ने कहा कि अरे, इनकी तो पल्स चल रही है। फिर क्या था, वकील उन्हें लेकर श्याम नर्सिंग होम पहुंचे, यहां पर ईसीजी जांच हुई। डॉक्टरों को पल्स चलना समझ में नहीं आया। इसके बाद उन्हें दूसरे नर्सिंग होम राम सनेही मेमोरियल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



शव को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले पैनेल के चिकित्सक डॉ. एनके सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोमा में जाने से मौत होना उभरकर सामने आया है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें