फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी हरदो के अधीक्षक और असोथर पीएचसी प्रभारी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा/असोथर। स्वास्थ्य विभाग में अव्यवस्थाओं और शिकायतों के बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इसमें सीएचसी हरदो के चिकित्सा अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। वहीं असोथर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पद से हटाकर भिटौरा पीएचसी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने यह कार्रवाई जनप्रतिनिधियों की शिकायतों, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति के निरीक्षण में मिली खामियों और अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के आधार पर की है।
डॉ. सरल कुमार को अब सीएचसी हुसैनगंज में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। हुसैनगंज सीएचसी के डॉ. राजेश कुमार को खागा सीएचसी का नया अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी की व्यवस्थाओं और शिकायतों की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकांत सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में असोथर पीएचसी में भी कार्रवाई की गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नीरज गुप्ता को पद से हटाकर भिटौरा पीएचसी में तैनात किया गया है। संविदा फार्मासिस्ट बुद्धि लाल गुप्ता को सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई 24 जून को हुए संयुक्त निरीक्षण के बाद की गई।
निरीक्षण जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदयभान सिंह ने किया था। इसमें पीएचसी में कई खामियां पाई गई थीं। निरीक्षण के अगले ही दिन नीरज गुप्ता को हटाया गया। फार्मासिस्ट बुद्धि लाल गुप्ता पर मरीजों से अभद्र व्यवहार, पर्चे से बाहर दवाइयां लिखने और सुविधा शुल्क मांगने जैसे गंभीर आरोप भी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें