फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी में निमंत्रण पड़ रहे भारी, दंपती समेत कई डायरिया से पीड़ित

विज्ञापन
फोटो-17-ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बढ़ती गर्मी के साथ फ्रिज में रखा पुराना भोजन और निमंत्रण का खाना लोगों के लिए खतरा बन गया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित छह से अधिक मरीज पहुंचे। इसमं एक दंपती भी शामिल थे। चिकित्सक का कहना है कि गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। इससे डायरिया जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सरांय शहजादा गांव के जीवांश और उनकी पत्नी रज्जो ने रिश्तेदारी के निमंत्रण से लौटकर फ्रिज की आलू-टमाटर की सब्जी और पूड़ियां खाईं। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। घरेलू उपचार से राहत न मिलने पर दोनों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
इसी तरह धाता के विजय और जाफरगंज के हरिकिशन को भी बुखार और डायरिया हुआ। इनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए। इसके अलावा और भी मरीज उल्टी-दस्त के लक्षणों के साथ भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

तापमान इन दिनों 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को गर्मी में तुरंत ताजा भोजन लेने और लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना न खाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी लगातार बढ़ रही है इसलिए ताजा और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। निमंत्रण में तैलीय भोजन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है।
- डॉ. डीके वर्मा, जनरल फिजीशियन व शुगर रोग विशेषज्ञ।

फोटो-17-ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें