फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ में घरेलू विवाद के बाद गुरुवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव देर रात को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का होना सामने आया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी रामराज कुशवाहा की पत्नी रानी देवी (42) घर से करीब दस बजे चारा काटने को निकली थी। उसके बाद वह नहीं लौटी। तपनी और खुर्मानगर गांव के बीच जंगल में रात को ग्रामीणों ने एक पेड़ पर महिला को लटकता देखा। महिला दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी।
पति रामराज कुशवाहा व उसका बेटा जितेंद्र मौके पर पहुंचे। जितेंद्र ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर मां से विवाद हुआ था। उसके बाद मां घर से निकल गई थी। तनाव में मां ने आत्महत्या की है। एसओ राजीव सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें