फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूम ऐप से आनलाइन पढ़ाई की डीआईओएस ने समीक्षा की

विज्ञापन
education news in fatehpur
विज्ञापन
फतेहपुर में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने एप से जोनवार ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार को डीआईओएस ने जिलेभर के सभी माध्यमिक स्कूलों को 38 जोनों में विभक्त किया। इससे पहले यह सभी माध्यमिक स्कूल 34 जोन में बंटे थे। डीआईओएस ने बोर्ड परीक्षा फार्मों की प्रक्रिया में सुस्ती को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि विद्यालयों की सुस्ती से अगर कोई बच्चा फार्म भरने से वंचित होता है, तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि सभी विद्यालय ई ज्ञान गंगा के माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों की संख्या फर्जी भेज रहे हैं। अब शिक्षकों को हर बच्चे का नाम, पिता के नाम के साथ पता समेत सूची जमा करनी होगी। इसकी रिपोर्ट हर मंगलवार को जोन प्रभारी उनके कार्यालय में जमा करेंगे। कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि खत्म हो चुकी है।
ऐसे में जोन प्रभारी तत्काल उनके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें। सभी स्कूल अपने यहां के कक्षा छह से 10 तक टापर बच्चों का इंसापायर्ड अवार्ड योजना के लिए डाटा अपलोड कराएं। इस अवार्ड में सरकार प्रति मेधावी को 10 हजार की आर्थिक मदद करती है। प्रत्येक जोन प्रभारी/नोडल अधिकारी को हर सप्ताह दो स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा। उन्होंने जोन प्रभारियों सभी स्कूलों के प्रवेश रजिस्टर दो सितंबर को सीन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें