फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
लोहरनगढ़वा में जांच करती पुलिस - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। फांसी लगाकर एक युवक ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र कोड़ार गांव के मजरा लोहारनगढ़वा निवासी चुन्नू निषाद (30) का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गुरुवार सुबह उसका कैथा के पेड़ में साड़ी के फंदे से शव लटकता ग्रामीणों ने देखा।
बेटे की मौत से मां लोटनी का हाल बेहाल हो गया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई रामविशाल और छोटा भाई रामलखन है। दो बहनें सहोदरा, विद्या देवी है।
विज्ञापन

भाई रामविशाल ने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से कमजोर था। वह अक्सर घर से निकल जाता था। घर की माली हालत भी ठीक नहीं थी। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले वह खाना खाने के बाद सो गया लेकिन रात में उठ कर कहीं चल गया। उसके पैर जमीन पर टिके थे यह देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला आत्महत्या का है। फंदे में खिंचाव की वजह से पैर जमीन पर टिके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें