फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग ठेकेदार का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पक्का तालाब इलाके में एक शटरिंग ठेकेदार का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। जेब से डायरी मिली। उसके नंबरों में संपर्क किया। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के मंझूूपुर गांव निवासी पूरन का बेटा नरेंद्र प्रजापति (32) शटरिंग ठेकेदार था। कुछ दिनों से गाजीपुर के गंभरी गांव में शटरिंग लगाए था। उसकी ससुराल शहर के निबहारा मोहल्ला निवासी रामकिशोर के घर है। वह शुक्रवार रात साइकिल से पक्का तालाब चौराहे साले भोला के टेंपो गैराज पहुंचा। साइकिल खड़ी करने के बाद किसी से तगादा वसूल करने की बात कहकर पैदल चला गया था। कई घंटे बीतने पर नहीं लौटा। ससुराल
वाले उसकी देर रात तक तलाश करते रहे। कोई सुराग नहीं लगा। इलाकाई लोगों ने भिटौरा बाईपास से दाहिनी ओर जंगल की तरफ बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से नरेंद्र का शव लटके देखा। चौकी इंचार्ज विपिन यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नरेंद्र के परिजनों को सूचना दी। मार्च्युरी हाउस में पत्नी नीतू और मां गंगादेई का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन

दो मासूम बच्चे अनुराग, अनिरुद्घ हैं। नरेंद्र का छोटा भाई सुरेंद्र सउदी अरब में नौकरी करता है। पत्नी ने बताया कि शटरिंग के काम में काफी लोगों के पास रुपया फंसा था। जिससे तनाव में रहते थे। एक पखवारे पहले पति का मोबाइल बिगड़ गया था। तब से बातचीत नहीं हुई थी। करीब एक माह से काम पर होने के कारण घर नहीं आए थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर में यदि कोई आरोप आता तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें