फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अचानक ट्रक के मुड़ने से पीछे से टकराया दूसरा, धान से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
फोटो-09- कानपुर प्रयागराज हाईवे पर मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास ट्रनों की ​भिड़ंत के बाद मौके पर ल
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर से प्रयागराज जा रहे धान लदे ट्रक के अचानक सर्विस रोड की ओर बाएं मुड़ने पर पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। इससे धान से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन लोग फंस गए। इन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को पीएचसी गोपालगंज से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह हुआ। पलटे ट्रक में गोपालगंज निवासी श्याम सिंह (42) और खलासी हिमांशू (25) थे। पीछे से टकराने वाले ट्रक में रायबरेली के हरिशंकर (45) सवार थे। पीछे वाले ट्रक में नगर निगम का कूड़ा लदा था।
सर्वोदय इंटर कालेज के एनसीसी कैडटों ने ट्रक में लदे धान के बोरे हटवाए। इसके बाद क्रेन से दोनों ट्रकों को प्रयागराज-कानपुर हाईवे से हटाया गया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक प्रयागराज जाने वाली लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना में चालकों को छोड़कर और कोई घायल नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-09- कानपुर प्रयागराज हाईवे पर मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास ट्रनों की भिड़ंत के बाद मौके पर ल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें