फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे जमा करें बिजली का बिल

Sun, 28 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा करने में घंटों लाइन में खड़े होने से बचना है तो आज ही विभाग की ऑनलाइन सेवा से जुड़ जाइए। इस सेवा से जुड़कर जिले के 3,256 लोग घर बैठे बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। पंजीकरण कराने के बाद विभाग मोबाइल में मैसेज भेजकर बिजली के बिल की सूचना देता है।
विज्ञापन


जिले में घरेलू और कामर्शियल मिलाकर करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। इनमें अभी 3256 उपभोक्ता ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा रहे हैं। प्रति माह करीब दस लाख बिजली का बिल ऑनलाइन जमा हो रहा है।

पहले बिल समय से उपलब्ध न होने पर अक्सर बिल के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। आरएपीडीआरपी योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिल बनने के साथ जमा होने तक की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही साथ यह भी मोबाइल में मैसेज के जरिए बताया जाता है कि बिल बकाया होने की दशा में कनेक्शन काटने की कार्रवाई होने जा रही है।

अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली का बिल मिलने और जमा करने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं। मोबाइल नंबर फीडिंग होने के बाद सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

ऑनलाइन भी जमा कर सकते बिल
- www.uppclonline.com पर जाकर इन्सटा बिल पेमेंट पर क्लिक करें।
- एकाउंट नंबर भरकर view में क्लिक करें।
- पेमेंट पर जाकर क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिं ग से भुगतान करें।

मोबाइल नंबर पंजीकृत कराएं
उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर नजदीकी विद्युत उपकेंद्र, भुगतान केंद्र में जाकर पंजीकृत करा सकते हैं। इसके अलावा www.uppclonline.com पर ऑनलाइन पंजीकृत करवा सकते हैं। मीटर रीडर को भी मोबाइल नंबर दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें