फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में तीन नंबर की ईंट व घटिया मौरंग, सीमेंट मिश्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। निचली गंगा नहर के सुजानपुर रजबहा पर बन रहे रानी पिपरी पुल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का किसानों ने विरोध किया है। रजबहा के पुल में तीन नंबर की ईंट, मौरंग और सीमेंट के मिश्रण में धांधली की जा रही है। हालांकि किसान इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं फिर भी ठेकेदार के रवैये में कोई बदलाव नहीं हुुआ है।
विज्ञापन

असोथर क्षेत्र के सुजानपुर रजबहा में सिंचाई विभाग से चयनित ठेकेदार पुल का निर्माण करा रहा है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से यह पुल बनवाया जा रहा है। अधिकारियों की चुप्पी से ठेकेदार मनमानी कर रहा है। एक नंबर की ईंट लगाने के बजाय ठेकेदार तीन नंबर की ईंट लगा रहा है। सीमेंट, मौरंग के मिश्रण में भी गड़बड़ की जा
रही रही है। विधातीपुर गांव के किसान गया पासवान ने कहा कि पुल के घटिया निर्माण की शिकायत निचली गंगा नहर के एक्सईएन से की गई थी, लेकिन शिकायत के बाद भी ठेकेदार की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ है। सीर
विज्ञापन

गांव के किसान मुन्ना रैदास ने कहा कि पुल के घटिया निर्माण की शिकायत डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जाएगी। अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने कहा कि पुल के घटिया निर्माण की कोई सूचना नहीं है। जेई व एई को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। मानक विहीन निर्माण मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें