फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रों ने पेंटिंग से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
फोटो-10-फतेहपुर: शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में छात्रों की ओर से बनाई गई रंगोली का निरीक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों और संकेतों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया। इस दौरान छात्रों ने स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया।
एसपी ने छात्रों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां देखीं। उन्होंने उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए चुना। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें